November 25, 2026

समय-सीमा में चावल जमा नहीं करने पर 34 राइस मिलों को कारण बताओ नोटिस जारी, कमल-राइस मिल सील

1 min read
Share this
रायपुर। बस्तर जिले के लिए तय समय-सीमा में चावल जमा नहीं करने पर रायपुर जिले की 34 राइस मिलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद आरंग क्षेत्र के मंदिर हसौद स्थित कमल राइस मिल की जांच की गई। अनियमितता मिलने और निर्धारित समय में चावल जमा नहीं करने की पुष्टि के बाद प्रशासन ने मिल को सील कर दिया। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक रायपुर जिले की मिलों पर बस्तर के लिए कुल 66,207.19 क्विंटल चावल जमा करना बाकी है। इसमें 11,221.68 क्विंटल स्टेट पूल और 54,985.52 क्विंटल सेंट्रल पूल का चावल शामिल है। विभागीय सूची में कमल राइस मिल के नाम पर कुल 5,526.90 क्विंटल चावल जमा करना बाकी दर्ज है। इसमें 4,783.11 क्विंटल स्टेट पूल और 743.79 क्विंटल सेंट्रल पूल का चावल शामिल है। प्रशासन ने 24 नवंबर को मिल की जांच के बाद उसे सील कर दिया।

This will close in 0 seconds