मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश में हाथियों से हो रहे नुकसान पर जताई चिंता

1 min read
Share this

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में हाथियों से हो रहे नुकसान पर चिंता जताते हुए कहा कि हाथियों की समस्या तो है, लेकिन वन विभाग अलर्ट है। लोगों को लगातार सावधान किया जा रहा है और हाथियों की आवाजाही की जानकारी भी मोबाइल के जरिए दी जा रही है।
भिलाई रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री साय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी दूरदृष्टि का परिणाम है कि आज देश में 50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। हाथियों की आवाजाही को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार और वन विभाग अलर्ट हैं। लोगों को लगातार सावधान किया जा रहा है। मोबाइल पर भी सूचनाएं भेजी जाती हैं, ताकि लोगों को पता चल सके कि हाथी किस क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं।

This will close in 0 seconds