एक ही नाम के दो गांव, डाटा अदला – बदली से टोकन नहीं कट रहा

1 min read
Share this
रायपुर। एक ही नाम के दो गांवों का एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयत डाटा की अदला – बदली होने से किसानों को टोकन नहीं मिल पा रहा। ध्यानाकर्षण के बाद भी आज तक इस त्रुटि को सुधारा नहीं गया है जिसके चलते दोनों गांवों के किसान परेशान हैं। किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने जानकारी दी है कि पहले आरंग तहसील के अंतर्गत एक ही नाम के दो गांव कुरूद – 1 व कुरुद -2 आते थे जिसमें से कुरूद -2 मंदिर हसौद तहसील बनने के बाद इस तहसील के अंतर्गत आ गया है। कुरूद -1 व कुरूद ( कुटेला व कुरुद – 2 को कुरूद ( मंदिर हसौद के प्रचलित नाम से जाना जाता है। उनके अनुसार इन दोनों के किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल में ग्रामवार पंजीयन आनलाइन सोसायटी माड्यूल में अदला – बदली हो गया है जिसके चलते दोनों गांवों के किसानों को टोकन जारी नहीं हो पा रहा है। जानकारों के अनुसार इसे मैपिंग त्रुटि ठहराते हुये इस तकनीकी त्रुटि को सुधारने का जिम्मा एन आई सी की बात कहते हुये उन्होंने संबंधित सोसायटियों के समिति प्रबंधकों द्वारा ध्यानाकर्षण कराये जाने के बाद भी अभी तक इस गलती का सुधार न किये जाने को विभागीय लापरवाही ठहराते हुये शासन – प्रशासन से तत्काल सुधरवाने का आग्रह किया है।

This will close in 0 seconds