November 21, 2026

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के मीडिया प्रकोष्ठ की 64 सदस्यीय कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

1 min read
Share this
00 प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू की अनुशंसा पर पत्रकारों को मिली संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक गतिविधियों को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में मीडिया प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू की अनुशंसा पर प्रदेश संयोजक, प्रदेश महामंत्री सहित कुल 64 पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस विस्तार में प्रदेश के विभिन्न जिलों और शहरों में कार्यरत पत्रकारों को शामिल किया गया है। उक्त जानकारी प्रदेश साहू संघ, मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार साहू ने दी। दिलीप कुमार साहू प्रदेश संयोजक, अशोक कुमार साहू प्रदेश महामंत्री मीडिया प्रकोष्ठ में दिलीप कुमार साहू को प्रदेश संयोजक और अशोक कुमार साहू को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों पदाधिकारियों के समन्वय से प्रदेश कार्यकारिणी की गतिविधियों को गति देने, विभिन्न जिलों के पत्रकारों के बीच संपर्क मजबूत करने और संगठन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर रहेगा। सलाहकार मंडल में पांच वरिष्ठ पत्रकार सलाहकार के रूप में कौशल स्वर्णबेर, चंदन साहू, प्रदीप साहू, कमलेश साहू और राहुल सोन को शामिल किया गया है। सभी रायपुर से हैं। इनके अनुभव से मीडिया प्रकोष्ठ को निरंतर मार्गदर्शन मिलेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर 10 पत्रकारों को जिम्मेदारी प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में संतोष साहू (रायपुर), राकेश साहू (गरियाबंद), दीनदयाल साहू (भिलाई), अनंतराम साहू (रायपुर), संदीप साहू (राजनांदगांव), संतोष साहू (कसडोल), सतीश साहू (जगदलपुर), चूड़ामणि साहू (रायगढ़), डॉ. भूपेंद्र कुमार साहू (धमतरी) और महेंद्र साहू (रायपुर) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त प्रदेश कोषाध्यक्ष के पद पर पवन कुमार साहू (रायपुर) और सह-कोषाध्यक्ष के पद पर वाकेश साहू (रायपुर) को नियुक्त किया गया है। दोनों पदाधिकारी संगठन के वित्तीय कार्यों से संबंधित दायित्वों का निर्वहन करेंगे। प्रदेश सचिव पद पर 15 सदस्यों को स्थान प्रदेश सचिव के रूप में खोमन साहू (रायपुर), राममिलन साहू (धमतरी), थानेश्वर साहू (गरियाबंद), विश्वनाथ साहू (रायपुर), नीरा साहू (राजनांदगांव), पुरेन्द्र साहू (गरियाबंद), संतराम साहू (रायपुर), प्रमोद साहू (रायपुर), राम साहू (रायपुर), श्याम कुमार साहू (भिलाई), संजय साहू (रायपुर), राजकुमार साहू (जांजगीर), रेखराज साहू (महासमुंद), दानवीर साहू (बालोद) और गितेंद्र साहू (धमतरी) को शामिल किया गया है। प्रदेश सह-सचिव पद पर 10 सदस्यों की नियुक्ति प्रदेश सह-सचिव के रूप में देवेश साहू (बलौदाबाजार), रिया साहू (रायपुर), नोहर सिंह साहू (झलप), अशोक कुमार साहू (रायपुर), गोपी कृष्ण साहू (रायपुर), हीरालाल साहू (रायपुर), नीलम साहू (मगरलोड), ज्ञानेश्वर साहू (बिलासपुर), आशीष साहू (बिलासपुर) और जीवन साहू (कवर्धा) को जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में 20 पत्रकार शामिल कार्यकारिणी सदस्य के रूप में टामन लाल साहू (रायपुर), सीमा साहू (रायपुर), पीलूराम साहू (रायपुर), नागेन्द्र साहू (रायपुर), पुष्पांजलि साहू (रायपुर), मौसम साहू (रायपुर), योगेश्वर साहू (कुरुद), गोस्वामी साहू (रायपुर), शशिकांत साहू (रायपुर), नमित साहू (रायपुर), लोकेश साहू (महासमुंद), हेमकुमार साहू (पलारी), विनय साहू (आरंग), तेज साहू (रायपुर), प्रवीण साहू (नवापारा-राजिम), टुमेश साहू (रायपुर), महावीर साहू (रायपुर), सोमनाथ साहू (भिलाई), महेश साहू (रायपुर) और पारस साहू (रायपुर) को शामिल किया गया है। समाज और मीडिया के बीच समन्वय होगा मजबूत मीडिया प्रकोष्ठ की विस्तारित कार्यकारिणी में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पत्रकारों को शामिल करने का उद्देश्य संगठन की पहुंच को व्यापक बनाना और सामाजिक गतिविधियों के प्रचार-प्रसार को प्रभावी बनाना है। नई टीम से सामाजिक एकता, जनजागरूकता, प्रतिभाओं के प्रोत्साहन और समाजहित के विषयों को प्रमुखता देने की अपेक्षा की जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू की अनुशंसा पर गठित यह कार्यकारिणी संगठनात्मक समन्वय और मीडिया संवाद को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। अब सभी पदाधिकारियों के सामने संगठन की गतिविधियों को जनसामान्य तक पहुंचाने और समाज के सकारात्मक कार्यों को व्यापक मंच प्रदान करने की जिम्मेदारी होगी।

This will close in 0 seconds