घुघरा मंदिर के पीछे तालाब के पास 6 जुआरियों से 22 हजार 900 नगद सहित मोबाइल और स्कूटी जब्त
1 min read
Share this
कोरिया। ग्राम घुघरा में मंदिर के पीछे तालाब के पास जुआ खेले जाने की सूचना पुलिस ने दबिश दिया और छह आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान 22 हजार 900 रुपये नकदी सहित 77 हजार 950 रुपये का मशरूका जब्त किया जिसमें मोबाइल व स्कूटी शामिल है।
गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम कटगोड़ी निवासी समय लाल (32 वर्ष), चन्द्र शेखर राजवाड़े (38 वर्ष), मुकेश तिर्की (37 वर्ष), अनिल कुमार दुबे (38 वर्ष), ग्राम कच्छार निवासी अरविन्द पाण्डेय (38 वर्ष) तथा बैकुंठपुर निवासी राजेश कुमार (40 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान जुआ फड़ से 22 हजार 900 रुपये नकद, 31 हजार रुपये कीमत की एक स्कूटी, 24 हजार रुपये कीमत के पांच मोबाइल फोन और 50 रुपये की एक चटाई जब्त की है। इसके अतिरिक्त आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

