Share this

तीन किलो वजनी प्रेशर कुकर आईईडी बरामद
कांकेर। जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के ग्राम मोरखंडी और हिंदुर के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में शनिवार को सुरक्षाबलों को सर्चिंग अभियान के दौरान जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से करीब तीन किलो वजनी प्रेशर कुकर आईईडी बरामद किया गया। जवानों ने बरामद प्रेशर कुकर आईईडी को मौके पर ही सुरक्षा मानको का पालन करते हुए विस्फोट कर निष्क्रिय कर दिया। पूरी कार्यवाही में बीएसएफ 94वीं वाहिनी बांदे के इंस्पेक्टर सुशील कुमार एवं बीडीएस टीम कमांडर मनोज कुमार का योगदान रहा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस, बीएसएफ और बीडीएस की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान पर निकली थी। इसी दौरान टीम को संदिग्ध प्रेशर कुकर आईईडी मिला, जांच में इसका वजन करीब तीन किलो पाया गया। आईईडी बरामद होने के बाद बीडीएस (बम निरोधक दस्ता) की टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा मानकों के तहत उसे सुरक्षित तरीके से विस्फोट कर नष्ट कर दिया। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा सर्चिंग अभियान जारी है।

This will close in 0 seconds