November 20, 2026

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने उप्र के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर किया शोक व्यक्त

1 min read
Share this
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पूर्व सांसारिक आश्रम की पूज्यनीया माताजी श्रीमती सावित्री देवी के देवलोकगमन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। देव ने अपने शोक संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्यनीया माताजी के निधन का समाचार अत्यन्त दु:खद एवं पीड़ादायक है। एक माँ का साया सिर से उठ जाना जीवन की सबसे बड़ी और अपूरणीय क्षति होती है, जिसकी भरपाई सम्भव नहीं है। माता सावित्री देवी का संपूर्ण जीवन सादगी, त्याग और उच्च संस्कारों का प्रतीक रहा, जिन्होंने राष्ट्र और समाज को योगी आदित्यनाथ जैसा तपस्वी और कर्मयोगी नेतृत्व प्रदान किया। श्री देव ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक की इस घड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समस्त शोकाकुल परिजनों को इस असीम दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

This will close in 0 seconds