Home Page Popup
November 19, 2026

परमालकसा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने दी जान

1 min read
Share this
राजनंदगांव। शहर से करीब 12 किलोमीटर दूर परमालकसा रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर सोमनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक ने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने छलांग लगाई, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मृतक की पहचान होने के बाद ही उसके परिवार और घटना से जुड़ी परिस्थितियों के बारे में जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल सोमनी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।