आंवला नवमी के अवसर पर किए गए दान पुण्य होता है अक्षुण्य – राजेश्री महन्त
1 min read
Share this
00 कार्तिक शुक्ल पक्ष नवमी को मनाया जाता है आंवला नवमी
रायपुर। कार्तिक शुक्ल पक्ष नवमी को मनाए जाने वाले आंवला नवमी का पर्व श्री दूधाधारी मठ में बड़े ही श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज ने आंवला वृक्ष के नीचे विधिवत पूजा-अर्चना की। पूजा के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। आंवाला नवमी के महत्व को प्रतिपादित करते हुए राजेश्री महन्त जी महाराज ने कहा कि आंवला नवमी के दिन आंवला वृक्ष के नीचे भगवान श्री हरि की पूजा-अर्चना के पश्चात प्रसाद प्राप्त करने का अत्यंत महत्व है। इस दिन किया गया दान, पुण्य, पूजा-अर्चना सभी अक्षय होता है। हमें अपने पूर्वजों द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए सनातन धर्म का परिपालन करना चाहिए
इस पावन अवसर पर भजन कीर्तन करते हुए श्रद्धालु भक्तगण श्री दूधाधारी मठ परिसर में स्थित गीता नर्सरी पहुंचे यहां पूजा अर्चना संपन्न हुआ। नगर की माताएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुईं। माताओं ने आंवला वृक्ष की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना की एवं प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में विजय पाली, रामछबि दास, राम मनोहर दास, राम अवतार दास, राम लोचन त्रिपाठी, राम मोहन दास, प्रवेश नारायण शुक्ला, जय शुक्ला, नंदलाल फेकर, निर्मल दास वैष्णव, हर्ष दुबे सहित अनेक प्रतिष्ठित नागरिक सम्मिलित हुए।

