पुलिस इंस्पेक्टर विनीत दुबे निलंबित
1 min read
Share this
रायपुर। पुलिस महकमे में एक इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। फरार आरोपी से कथित सांठगांठ और संदिग्ध आचरण के मामले में इंस्पेक्टर विनीत दुबे को निलंबित कर दिया गया है.बस्तर रेंज के आईजी बद्री नारायण मीणा ने निलंबन का आदेश जारी किया है। यह कार्रवाई रायपुर पुलिस कमिश्नर की ओर से 30 अक्टूबर को भेजे गए प्रतिवेदन के आधार पर की गई है। बताया जा रहा है कि, विनीत दुबे नारायणपुर जिले में पदस्थ थे।
मिली जानकारी के मुताबिक, तेलीबांधा थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 403/2026 के मामले में इंसपेक्टर विनीत दुबे का आचरण संदिग्ध पाया गया। इसी को आधार बनाकर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है। इस मामले में पुलिस विभाग की ओर से निलंबन का आदेश जारी किया गया है। बता दें इस मामले में आरक्षक शिवम द्विवेदी और राहुल सिंह गौतम को भी निलंबित किया जा चुका है।


