रायपुर। चार माह के लंबे अंतराल के बाद अब 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी से विवाह की शहनाइयां फिर गूंजेंगी। 2026 में 12 दिसंबर तक मुहूर्त रहेंगे। हालांकि 20 नवंबर से 12 दिसंबर के बीच मात्र 23 दिनों में कुल 16 दिन विवाह मुहूर्त रहेंगे। 15 दिसंबर से खरमास शुरू होने से एक माह शादियों पर ब्रेक रहेगा। इसके बाद विवाह मुहूर्त 2027 में 18 जनवरी से पुन: शुरू होंगे। नए साल में जनवरी से दिसंबर तक कुल 96 दिन मुहूर्त रहेंगे। ये पिछले 26 साल में सबसे ज्यादा है। इसके पूर्व 2019 में 94 दिन विवाह मुहूर्त थे। जबकि, 2026 में 59 दिन ही मुहूर्त हैं। इसकी वजह यह थी कि जनवरी माह में एक भी विवाह मुहूर्त नहीं था। शुक्र तारा के अस्त रहने के कारण मुहूर्त शुरू ही 5 फरवरी से हुए थे। 2027 में फरवरी माह में सर्वाधिक 17 दिन विवाह की शहनाइयां बजेंगी।
2026 में ये मुहूर्त नवंबर : 20, 21, 24, 25, 26 व 30 कुल 06 दिन दिसंबर : 1 से 6, 9, 10, 11 व 12 कुल 10 दिन (23 दिन में 16 दिन विवाह मुहूर्त )
2027 में 18 जनवरी से 12 जुलाई तक मुहूर्त रहेंगे। इसके बाद 14 जुलाई को देवशयनी एकादशी होने से चातुर्मास शुरू हो जाएगा। इसके बाद मुहूर्त की शुरुआत 20 नवंबर से होगी। इन तिथियों पर सर्वाधिक विवाह 11 फरवरी वसंत पंचमी ज9 मई अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती 12 जुलाई, भड़ली नवमी 3 दिसंबर-विवाह पंचमी।
2027 में सबसे ज्यादा 17 दिन विवाह मुहूर्त फरवरी महीने में जनवरी : 18-20, 24, 26-29, 31 (9) फरवरी :2,3,9,10,11,14,15,16,20- 28 (17) मार्च : 1 से 4, 9, 10, 11, 14 (8) अप्रैल : 16, 18, 19, 21, 23, 25-28 (9) मई :2,3,7,8,9,13 से 22,24, 25,30 व 31 जून : 1, 5, 9-19, 21, 26, 27, 28 (15) जुलाई : 1, 2, 7, 9, 10, 11 व 12 (7) नवंबर : 20-25 और 29-30 (8) दिसंबर : 1, 2, 7, 8, 9, 12, 13 व 14 (8)।