Home Page Popup

विचारों से व्यक्ति को बूढ़ा नहीं होना चाहिएः डा. भारतीय

1 min read
Share this

*ज्येष्ठ नागरिक मंच ‘सहयोग’ ने मनाया दि‍वाली मिलन उत्सव, नवंबर में जन्म लेने वाले सदस्यों का सम्मान भी*

रायपुर। उम्र का पड़ाव सिर्फ एक नंबर गेम है…। विचारों से व्यक्ति को कभी बूढ़ा नहीं होना चाहिए। अगर आप विचार से युवा हैं और आपका मन हमेशा सक्रिय रहता है, तो आप बिल्कुल स्वस्थ्य हैं। छोटी-मोटी तकलीफों से घबराने की जरूरत नहीं है। उक्ताशय के विचार आरोग्य धाम मंदिर के एमडी डॉ. विवेक भारतीय ने महाराष्ट्र मंडल में आयोजित ज्येष्ठ नागरिक मंच की संस्‍था ‘सहयोग’ के दि‍वाली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही।

बुजुर्गों को संबोधित करते हुए डॉ. भारतीय ने कहा कि आप सभी उम्र के उस पड़ाव में हैं, जहां खुद की देखभाल करने की आपको जरूरत है। आज लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा, एक्यूपंक्चर, योग, ध्यान, डाइट काउंसलिंग बेहद जरूरी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। 60 62 या 65 साल की उम्र में सेवानिवृत्‍त होने वाले लोग अपने आपको रिटायर कहते हैं, वास्‍तव में उन्‍हें अपने आपको फ्री टायर कहना चाहिए। फ्री टायर का आशय वह व्‍यक्ति, जो अपने बच्‍चों, परिजनों, रिश्‍तेदारों, मित्रों और समाज की मदद करने के लिए हर वक्‍त फ्री हो यानी उपलब्‍ध हो।

सहयोग के सचिव श्याम सुंदर खंगन और कोषाध्यक्ष दीपक पात्रीकर ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत गणपति वंदना के साथ की गई। युवा गायिका प्रकृति दंडवते ने ‘लग जा गले कि फिर हसीं रात हो न हो’ की सुमधुर प्रस्‍तुति दी। नवंबर माह में जन्मदिन वाले सुरेश कोड़ापे, सुलभा शेवलीकर, कामिनी पतंगीवार, अर्चना मराठे, विद्या झाड़े, यशवंत श्रीराम कालेले और रंजना काठोटे को शुभकामनाएं देते हुए सम्‍मानित किया गया। इस अवसर पर अपर्णा कालेले, रेखा उरकुरकर, दिव्या पात्रीकर, रंजना काठोटे, संध्या खंगन, अर्चना मुकादम, चित्रा बल्की, श्याम सुंदर खंगन, डाॅ. कमल वर्मा, अरुण काठोटे, दीपक पंडित सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।