Home Page Popup

मधुकर जोशी की आंखों से दुनिया देख रहे दो लोग

1 min read
Share this

00 महाराष्ट्र मंडल के आजीवन सभासद ने पहले ही नेत्रदान करने का लिया था संकल्प
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के आजीवन सभासद मधुकर हरिभाऊ जोशी की आंखों से अब दो लोग दुनिया देख रहे हैं। हाल ही में दिवंगत हुए मधुकर जोशी ने पहले ही नेत्रदान का संकल्प लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली थी। छोटे बेटे अनिल जोशी के पद्मनाभपुर स्थित निवास स्थान पर उनके देह त्यागने के बाद मेडिकल टीम ने नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की।
मूलत: महाराष्ट्र के परतवाड़ा निवासी मधुकर जोशी ने इंजीनियरिंग कॉलेज रायपुर में टेक्निकल सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए। मिलिंद और अनिल के पिता मधुकर काले की लगन, मेहनत, ईमानदारी से जल्दी ही वे महाराष्ट्र के अपने साथियों नरहर देव, सुलभ दूध भंडार वाले श्रीधर येलणे और दिगंबर आगाशे के साथ सामाजिक कार्यों में लगे रहे। मिलनसार व्यवहार के कारण समाज में उन्होंने अपनी अलग ही पहचान बना ली। कम आय में खर्चों का उत्तम नियोजन उनसे सीखा जा सकता था। अपने परिवार की ही तरह कई परिवारों को बेहतरीन जिंदगी जीने का प्रेरक तरीका भी वे सिखा गए।
महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने बताया कि 80 वर्ष की आयु से प्रतिवर्ष आजीवन सभासदों के जन्मदिन पर मंडल के सम्मान की परंपरा का मधुकर जोशी ने खुले दिल से स्वागत किया था और कहा था कि बुजुर्गों के जन्मदिन पर मंडल की ओर से सम्मान करने की यह पहल अनुकरणीय तो है ही, साथ ही जिंदगी में उनके महत्व को भी साबित और स्थापित भी करती है। उन्होंने कहा कि मैं तो सम्मान के साथ 20 शाल लेकर ही यानी आयु का शतक लगाकर ही मानूंगा। लेकिन 95 वर्ष की आयु में ही मधुकर जोशी का निधन हो गया। यह जोशी परिवार के लिए दु:ख की घड़ी में भी संतुष्टि की बात है कि उनके नेत्रदान करने की वजह से आज दो स्वस्थ लोगों की अंधकारमय जिंदगी में रोशनी लौटी है।