Home Page Popup

आंगनबाड़ी के बच्चों ने सेलिब्रेट किया बाल दिवस

1 min read
Share this
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के टाटीबंध में संचालित हाईटेक आंगनबाड़ी केंद्र में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने इस मौके पर पासिंग-पास गेम खेला। शिक्षिका मेघा पोतदार ने बच्चों को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बारे में बताते हुए जानकारी दी कि उन्हें चाचा नेहरू क्यों कहा जाता है। बच्चों को गर्म स्वल्पाहार के साथ बिस्कुट और चाकलेट भी वितरित किया गया। महतारी सदन में संचालित हाईटेक आंगनबाड़ी की प्रभारी डॉ. शुचिता देशमुख ने बताया कि बाल दिवस पर बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चों ने मनमोहक गानों और डांस में भी खूब मस्ती की।