Home Page Popup
November 12, 2026

19 नवंबर तक न्यायिक रिमांड पर भेजे गए सौरभ चंद्राकर

1 min read
Share this

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को सीबीआई ने गुरुवार को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जहां न्यायाधीश ने 19 नवंबर तक ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया। वहीं दूसरी ओर ईडी की ओर से नॉन-बेलेबल वारंट एक्जीक्यूट कराने के लिए दिया गया आवेदन कोर्ट ने खारिज कर दिया। 8 दिन की सीबीआई कस्टोडियल रिमांड खत्म होने के बाद सौरभ को आज फिर रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया था। यहां यह उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने दोबारा कस्टडी नहीं मांगी और उसे न्यायिक रिमांड पर भेजने की मांग की थी। इससे पहले हाई सिक्योरिटी के बीच सौरभ चंद्राकर के साथ सीबीआई और ईडी के अधिकारी भी कोर्ट पहुंचे थे। ईडी की ओर से वकील सौरभ पांडे ने पक्ष रखा, जबकि बचाव पक्ष की ओर से तुषार गिरी ने पैरवी की।