पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री बादल पर नांदेड में हमला
1 min read
Share this
नांदेड़/ चंडीगढ। गुरूवार की सुबह पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री शिरोमणि अकाली दल (बादल) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर एक निहंग ने हमला कर दिया जिससे बादल को चोट आई उन्हे इलाज के लिये अस्पताल ले जाया गया। इस हमले में बादल का सुरक्षा कर्मी भी घायल हुआ है। पुलिस ने हमलावर को अपनी हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। घटना ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब के बाहर हुई। उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के नांदेड साहिब दर्शन करने यहां आये हुए थे।
पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर यह दूसरी बार निभाकर हमला हुआ है। इससे पहले उन पर इससे पहले 4 दिसंबर 2024 को अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब के बाहर भी जानलेवा हमला किया गया । जिसमें वे बाल-बाल बच गये थे,उस समय वह अकाल तख्त साहिब की ओर से सुनाई गई धार्मिक सजा के तहत सेवादार की सेवा कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार सुखबीर सिंह बादल गुरुद्वारा साहिब के अंदर जाने के लिए अपनी गाड़ी से उतर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सुखबीर बादल के साथ तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल स्थिति संभाली और हमलावर को काबू कर लिया। इसके बाद सुखबीर बादल को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। घटना के तत्काल बाद सुरक्षा कर्मचारियों ने हमलावर को पकड़ लिया।
हमले के पीछे क्या कारण था और आरोपी की पहचान क्या है, इसे लेकर पुलिस की जांच जारी है। पुलिस घटना के पूरे क्रम की जानकारी जुटा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि हमलावर किस उद्देश्य से वहां पहुंचा था और उसने सुखबीर बादल को निशाना क्यों बनाया।घटना के बाद गुरुद्वारा परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।

