महाराष्ट्र मंडल में पार्थिव शिवलिंग पूजन 14 को
1 min read
Share this
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से मंडल परिसर में शुक्रवार 14 अगस्त को पार्थिव शिवलिंग पूजन किया जाएगा। आध्यात्मिक समिति की समन्वयक सृष्टि दंडवते ने बताया कि श्रावण मास के अवसर पर पार्थिव शिवलिंग पूजन का आयोजन किया गया है। पूजा में कोई भी भाग ले सकता है।
सृष्टि दंडवते ने आगे बताया कि पूजा में शामिल होने के इच्छुक भक्त समिति की आध्यात्मिक समिति की समन्वयक, प्रमुख अथवा मंडल कार्यालय में गुरुवार शाम पांच बजे तक पंजीयन कराना आवश्यक है। पूजा के बाद भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को पूजा के सामान जैसे हल्दी, कुमकुम, गंध, अक्षत, चिल्हर पैसे, सुपारी, पंचामृत, तेल, दीया, बेलपत्र, फूल अपने साथ लाना होगा।

