Home Page Popup

मौसम विभाग ने बस्तर संभााग के साताें जिलाें के लिए जारी किया येलो अलर्ट

1 min read
Share this

जगदलपुर। बस्तर संभााग के बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, कोंडागांव, नारायणपुर और कांकेर जिलों में भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। माैसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों के दौरान इन इलाकों में मध्यम बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बस्तर संभाग के कई हिस्सों में आगामी दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। ऐसे में नागरिकों से मौसम से जुड़े ताजा अपडेट पर नजर रखने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।