November 20, 2026

रोटरी क्लब मिलेनियम ने हाईटेक आंगनबाड़ी में रोपे पौधे

1 min read
Share this

*महाराष्ट्र मंडल के पदाधिकारियों ने पौधरोपण पर हाथ बंटाया, रोटरी क्लब के नए सदस्यों को किया गया स्वागत, पहनाया बैच*

रायपुर। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर मिलेनियम ने नगर पालिक निगम द्वारा टाटीबंध में नवनिर्मित महतारी सदन में महाराष्ट्र मंडल की ओर से संचालित हाईटेक आंगनबाड़ी में फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले सहित कार्यकारिणी के सहयोगी व समितियों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

मंडल के कार्यकारिणी सदस्य व रोटिरियन सुबोध टोले ने बताया कि इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ रायपुर मिलेनियम के सदस्यता सौरभ राहटगांवकर, आनंद मोहन शर्मा, दिव्यांदु शाहा, अमित खरे और प्रवीणा टांक ने ली। अतिथि पीडीजी रोटेरियन राकेश दवे, मंडल अध्यक्ष अजय काले, रोटरी क्लब ऑफ रायपुर मिलेनियम के अध्यक्ष राजकुमार प्रजापति और सचिव रैदुल शर्मा ने सभी नये सदस्यों रोटरी लैपेल पिन लगाया और पौधा भेंट किया।

पौधरोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीडीजी रोटेरियन राकेश दवे आज फ्रेंडशिप डे के अवसर पर रोटरी क्लब, महाराष्ट्र मंडल और आर्टिटेक्चर एसोसिएशन के सदस्य यहां मौजूद हैं। तीनों संस्थाएं समाजसेवा के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर मिलेनियम की स्थापना वर्ष 2000 में हुई। तब हमारे पास गिनती के सदस्य थे, आज हमारा क्लब विशाल है।

कार्यक्रम के विशेष अतिथि महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने कहा कि आज आप सभी को बताते हुए मुझे गर्व हो रहा है कि कार्यक्रम के मुख्य अथिति रोटिरियन राकेश दवे के पिताजी बटुक भाई दवे ने चौबे काॅलोनी स्थित भूखंड को महाराष्ट्र मंडल को शासन से दिलवाने में बड़ा सहयोग किया था। उनकी सेवाभावना प्रेरणादायी है। उनके इस कार्य को हम आज भी याद करते हैं। उन्होंने सभी से समाज के काम में सहयोग की बात कही।

क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन राजकुमार प्रजापति ने नये सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि रोटरी क्लब ऑफ रायपुर मिलेनियम का मुख्य उद्देश्य नि:स्वार्थ भाव से समाज सेवा करना, जरूरतमंदों की सहायता करना, और स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाना है। यह रोटरी इंटरनेशनल के “सेवा ही सर्वोपरि” के सिद्धांत पर काम करता है।

This will close in 0 seconds