इमारत ढहने से 6 लोगों की मौत मलबे में अनेक लोगों के दबने की आशंका
1 min read
Share this
मुंबई। शुक्रवार को ठाणे जिले के भिवंडी में जर्जर हो चुकी एक इमारत के उपरी मंज़िल का एक हिस्से के ढह जाने से 6 लोगों की मौत हो गई वहीं मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। घटनास्थल पर पहुंची नगर निगम एनडीआरएफ की संयुक्त टीम ने तत्काल बचाव कार्य शुरु करते हुए मलबे में से एक महिला को सुरक्षित बाहर निकाला जिसे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती किया गया है।
यह हदसा ठाणे जिले के नारपोली स्थित भंडारी कंपाउंड में हुआ जहां जर्जर हो चुकी चार मंजिला कोहिनूर इमारत का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। मलबे में क कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
नगर निगम ने पहले ही इस इमारत को ‘सी-कैटेगरी’ (बेहद खतरनाक और जर्जर) घोषित कर दिया था, जिसके बाद इसे खाली करा लिया गया था। हालांकि, इमारत खाली होने के बावजूद इसके ग्राउंड फ्लोर पर कुछ मजदूर काम कर रहे थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि मलबे में करीब 6 से 7 मजदूर दबे हो सकते हैं।राहत और बचाव कार्य के बीच एनडीआरएफ (एनडीआरएफ) की टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। मलबे के नीचे से एक महिला को जीवित और सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। महिला को तुरंत इलाज के लिए पास के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

