November 26, 2026

नाले में फंसी पुलिस की बोलेरो, चालक पेड़ पर चढ़ा, दो अधिकारियों की बचाई गई जान

1 min read
Share this

नारायणपुर। जिले में 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश के बीच गुरुवार अलसुबह ब्रेहबेड़ा नाले में पुलिस की सरकारी बोलेरो फंस गई। वाहन में सवार दो अधिकारी और चालक नाले के बीच फंस गए। चालक वाहन से निकलकर पेड़ पर चढ़ गया, जबकि दोनों अधिकारियों को रेस्क्यू अभियान चलाकर सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। नाले में पानी का बहाव अधिक होने के कारण रेस्क्यू अभियान में समय लगा। इसके बाद दोनों अधिकारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लगातार बारिश के कारण जिले के कई नाले उफान पर हैं। प्रशासन ने लोगों से उफनते नालों और जलभराव वाले मार्गों से गुजरने से बचने की अपील की है।

This will close in 0 seconds