सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस दम घुटने से 6 कालकवलीत एक गंभीर
1 min read
Share this
कालाहांडी(ओड़िशा)। छत्तीसगढ की सीमा से लगे ओड़िशा के कालाहांडी जिले में मंगलवार की सुबह निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक के भीतर लगी सेंटरिंग को निकालने टैंक के अंदर उतरे 6 श्रमिकों की दम घूटने से मौत हो गई वहीं एक श्रमिक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया है।मृतकों में सैप्टीक टैंक का ठेकेदार और उसका पुत्र भी शामिल हैं।
प्राप्त समाचारों के अनुसार कालाहांडी जिले के एम. रामपुर क्षेत्र के गौड़ कार्लाखुंटा गांव में निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक के अंदर लगी सेंटरिंग को खोलने के लिये गौड़ कार्लाखुंटा गांव के सेप्टिक टैंक ठेकेदार निमाई पाल (48), उनका पुत्र आकाश पाल (28), मजदूर आदल माझी (55), मातोगांडा गांव के मनोरंजन हाती (27), तथा दुतागांव के छंदा जाला और बिपुल जाला टैंक के अंदर उतरे थे।आशंका जताई जा रही है कि टैंक के भीतर जहरीली गैस भर जाने और ऑक्सीजन की कमी के कारण वे बेहोश हो गए। अंदर गए मजदूरों को बचाने के प्रयास में एक-एक कर अन्य लोग भी टैंक में उतरते चले गए और बेहोश होते चले गये।
घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और घटनास्थल पर उपस्थित ग्रामीण जनों ने इसकी सूचना जिला और पुलिस प्रशासन को दी।सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम तत्काल राहत एवं बचाव के साथ वहां पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से अभियान शुरु कर श्रमिकों को बाहर निकाल उपचार के लिये उन्हें मदनपुर रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां डाक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद 6 श्रमिकों को मृत घोषित कर दिया। पंकज जानी (32) गंभीर रूप से घायल है जिसका उपचार जारी है।
