क्वेटा में आर्मी ट्रेन को बनाया निशाना 24 जवानों की मौत

1 min read
Share this

इस्लामाबाद। रविवार की सुबह जवानों को लेकर पेशावर के निकली आर्मी की ट्रेन को निशाना बनाया गया जिसमें विस्फोट के बाद आग लगने से 25 जवान मारे गये हैं बड़ी संख्या में लोग घायल हो गये हैं।इस ट्रेन धमाके की पुष्टी करते हुए पाकिस्तान के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार को पाकिस्तान के अशांत दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में सेना के जवानों को ले जा रही एक ट्रेन में धमाका होने से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई। यह हमला प्रांतीय राजधानी क्वेटा में हुआ जिसमें अभी तक 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी है। अधिकारी ने AFP को बताया कि मरने वालों में सेना के जवान भी शामिल हैं।

धमाका कितना खतरनाक था इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ट्रेन के दो डिब्बे पलट गए और उनमें आग लग गई। ऑनलाइन शेयर किए गए वीडियो में घटनास्थल से घना काला धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों और सोशल मीडिया फुटेज के अनुसार यह धमाका उस इलाके में हुआ जहां आमतौर पर सुरक्षा बल तैनात रहते हैं। इस धमाके से आस-पास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा और वहां खड़ी गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। स्थानीय अस्पतालों के डॉक्टरों ने बताया कि 50 से ज्यादा घायल लोगों को इलाज के लिए लाया गया है जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटनास्थल पर लोगों को निकालने और आपातकालीन कार्यों में मदद के लिए बचाव वाहन और एक राहत ट्रेन तुरंत रवाना की गई।

घटनास्थल से जो प्रारंभिक तस्वीरें सामने आई हैं उसमें साफ दिखाई दे रहा है कि ट्रेन का एक डिब्बा पूरी तरह से टूट-फूटकर एक तरफ गिरा हुआ है जबकि लोग मलबे पर चढ़कर ज़िंदा बचे लोगों की तलाश कर रहे थे। कुछ लोग खून से लथपथ घायलों को स्ट्रेचर पर लादकर पटरी से उतरे डिब्बों से दूर ले जाते दिख रहे हैं जबकि हथियारबंद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया था।क्वेटा से देश के उत्तर-पश्चिमी शहर पेशावर ले जा रही थी। अधिकारी ने बताया कि जब यह ट्रेन क्वेटा में चमन फाटक के पास एक सिग्नल से गुजर रही थी तभी बारूद से भरी एक कार ने ट्रेन के एक डिब्बे में टक्कर मार दी जिससे जोरदार धमाका हो गया।” इस धमाके से ट्रेन की खिड़कियों के शीशे टूट गए और आस-पास खड़ी गाड़ियां भी तबाह हो गईं। एक अन्य अधिकारी ने AFP को बताया कि ये जवान ईद की छुट्टियां मनाने के लिए सफर कर रहे थे। ईद का त्योहार मंगलवार से शुरू होने वाला है।