एक मोटर साइकिल मैकेनिक ने बाथरूम में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या
1 min read
Share this
कांकेर। जिले के गोंडाहूर थाना क्षेत्र के पीवी 01 निवासी एक मोटर साइकिल मैकेनिक धनंजय देवनाथ ने अपने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार काे शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
मृतक धनंजय देवनाथ के परिजनों ने बताया कि धनंजय रोजाना की तरह गुरूवार काे गैरेज में काम करने के बाद घर आया था। उसने किसी भी तरह की कोई विशेष चर्चा नहीं की थी। धनंजय बीती रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। उनके व्यवहार में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं दिखा था। परिजनों को उसके मन में चल रही किसी परेशानी का अंदाजा नहीं था। सुबह जब परिजन बाथरूम गए तो धनंजय को फंदे पर लटका देखकर चौंक गए। परिजनों ने तुरंत आस-पास के लोगों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
