कैट प्रतिनिधी मंडल ने आरबीआई के क्षेत्रिय महाप्रंबधक से प्रदेश के लिए 20 करोड चिल्हर की मांग की

1 min read
Share this

00 छत्तीसगढ़ में चिल्हर की कमी से व्यापार हो रहा प्रभावित
रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स कैट छत्तीसगढ़ ने प्रदेश में 5, 10 एवं 20 रुपये के नए नोटों तथा सिक्कों की भारी कमी को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रिय महाप्रंबधक से तत्काल पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है।
देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाईस चेयरमेन छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन सुरिन्दर सिंह,जीवत बजाज, महामंत्री अवनीत सिंह, कोषाध्यक्ष विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, वासु माखीजा, राम मंधान, भरत जैन, राकेश ओचवानी एवं शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि ने बताया कि प्रतिनिधी मंडल ने आरबीआई के क्षेत्रिय महाप्रंबधक से प्रदेश के लिए 20 करोड रूपये चिल्हर की मांग की छत्तीसगढ़ में चिल्हर की कमी से व्यापार हो रहा प्रभावित इस विषय पर ज्ञापन सौपा। इस दौरान प्रतिनिधी मंडल ने क्षेत्रिय महाप्रंबधक को अवगत कराया कि प्रदेश के अधिकांश जिलों में स्थित बैंकों में छोटे नोट एवं सिक्के पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हैं, जिसके कारण आम नागरिकों एवं व्यापारियों को रोजमर्रा के लेन-देन में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अमर पारवानी ने कहा कि विशेष रूप से छोटे एवं मध्यम व्यापारियों का व्यापार इससे प्रभावित हो रहा है। बाजारों में चिल्लर की कमी के कारण ग्राहकों एवं व्यापारियों के बीच अनावश्यक असुविधा उत्पन्न हो रही है, वहीं कई बार लेन-देन विवाद की स्थिति भी बन रही है। सार्वजनिक परिवहन, किराना, मेडिकल, फल-सब्जी एवं अन्य दैनिक उपयोग के व्यापारों में यह समस्या और अधिक गंभीर रूप से देखने को मिल रही है।
कैट के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं बैंकिंग कार्य प्रभारी श्री राम मंधान ने बताया कि कैट प्रतिनिधी मंडल त्ठप् के क्षेत्रिय महाप्रंबधक से मांग की है कि प्रदेश के सभी बैंकों एवं करेंसी चेस्ट में 5, 10 एवं 20 रुपये के नए नोटों तथा सिक्कों की पर्याप्त आपूर्ति शीघ्र सुनिश्चित की जाए, ताकि व्यापार एवं आम जनजीवन सुचारू रूप से संचालित हो सके।
आरबीआई के क्षेत्रिय महाप्रंबधक ने कैट द्वारा दिये ज्ञापन का ध्यानपूर्वक अवलोकन किया और सकारात्मक आस्वासन दिया। कैट प्रतिनिधी मंडल में कैट एवं युवा कैट के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे:- राम मंधान, मुकेश मोटवानी, निलेश मुंदडा, रतनदीप सिंह,, हिमांषु वर्मा एवं सुरेष वासवानी।