केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दाे दिवसीय बस्तर प्रवास पर जगदलपुर पहुंचे
1 min read
Share this
जगदलपुर । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने दाे दिवसीय बस्तर प्रवास पर सोमवार 12:30 बजे वायुसेना के प्लेन से रायपुर से जगदलपुर के दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचे। जगदलपुर के दंतेश्वरी एयरपोर्ट में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, बस्तर सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पांडे एवं बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह बस्तर आईजी सुंदरराज पी के अलावे अन्य जनप्रतिनिधियाें ने आत्मिय स्वागत किया। स्वागत की औपचारिकता के तत्काल बाद एयरपोर्ट में बिना रुके अमित शाह सीधे वायुसेना के हेलीकॉप्टर में बैठकर नेतानार सीआरपीएफ कैंप के लिए रवाना हो गए। जहां निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
