छग मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत का इलाज के दौरान निधन
1 min read
Share this
रायपुर। छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा का हैदराबाद में इलाज के दौरान निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं में शोक में डूब गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दो बार कांकेर भाजपा जिला अध्यक्ष और दूसरी बार छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष बने भरत मटियारा को एक महीने पहले अचानक स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या आई थी। इसके बाद रायपुर में उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद ले जाया गया था। जहां आज सुबह निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
