May 16, 2026

एक पार्षद-25 पंच पदों हेतु भाजपा प्रत्याशी चयन व चुनाव लडऩे की रुपरेखा पर हुई चर्चा

1 min read
Share this

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी जिले के नगर निगम क्षेत्र व पंचायत क्षेत्र में होने वाले उप चुनाव में प्रत्याशी चयन सहित चुनावी तैयारियों को लेकर जुटी हुई है। भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने जिले में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में घोषित उप चुनाव की रुपरेखा व प्रत्याशियों के चेहरे तय करने को लेकर पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली।
जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र में इंदिरा वार्ड में पार्षद पद हेतु और जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 25 पंच पद हेतु उपचुनाव होना है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र बकावण्ड में 11, बस्तर में 06, जगदलपुर में 02, लोहण्डीगुड़ा में 02, तोकापाल में 02 व दरभा में 02 रिक्त पंच पदों के लिये उपचुनाव होने हैं। भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुई बैठक में शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्याशी चयन पर विचार विमर्श किया गया और भाजपा के पक्ष में चुनाव परिणाम लाने के लिये रणनीति बनाकर परिश्रम करने कहा गया। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से उपचुनाव को गंभीरता से लेने कहा व भाजपा की विजय सुनिश्चित करने समवेत प्रयास करने कहा। बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही,परीस बेसरा, सफीरा साहू, ललिता बघेल, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, संतोष बघेल, सोनबारी भद्रे, बसंत कश्यप, मनीराम कश्यप व अन्य मौजूद रहे।