ग्राम कोसला अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री
1 min read
Share this
रायपुर। शनिवार को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार के तहत औचक निरीक्षणजांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोसला जा पहुंचे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के अचानक आने की सूचना मिलने पर पूरा प्रशासनिक सकते में आ गया और आनन-फानन उनका स्वागत करने पहुंच गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के आने की खबर जैसे ही ग्रामीण जनों को मिली वे उनसे मुलाकात करने दौड़ पड़े,मौके पर पहुंचे ग्रामीणजनों ने उनका आत्मीय स्वागत किया*
