नवपदस्थ निगम आयुक्त संबित मिश्रा का संघ ने किया आत्मीय स्वागत
1 min read
Share this
रायपुर । रायपुर नगर पालिक निगम के नवपदस्थ आयुक्त श्री संबित मिश्रा का रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त पद का प्रशासनिक कार्यभार सम्हालने पर निगम कर्मचारी संघ ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के अध्यक्ष श्री प्रमोद राव जाधव के नेतृत्व में रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिक निगम के नवपदस्थ आयुक्त श्री संबित मिश्रा से मुलाकात कर उनका आत्मीय स्वागत किया। संघ के अध्यक्ष श्री प्रमोद राव जाधव ने नवपदस्थ आयुक्त का श्रीफल प्रदत्त कर आत्मीय स्वागत किया, वहीं संघ की महिला विंग पदाधिकारियों ने उनका बुके प्रदत्त कर आत्मीय स्वागत किया।
