सुशासन शिविर में 850 ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ
1 min read
Share this
00 नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जनजागरूकता का दिया गया संदेश
रायपुर। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम पंचायत फर्सवानी, जनपद पंचायत सारंगढ़ में आयोजित सुशासन शिविर में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत लगभग 850 ग्रामीणों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। उपस्थित लोगों ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।
शिविर में नशामुक्ति संबंधी प्रेरक साहित्य का वितरण कर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत 19 ग्रामीणों को पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही 2 वरिष्ठ नागरिकों को जीवन सहायक उपकरण के रूप में वॉकिंग स्टिक प्रदान की गई। सुशासन शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने तथा पात्र हितग्राहियों को त्वरित लाभ उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रभावी पहल की जा रही है।
