पेपर लीक नीट परीक्षा रद्द नई तिथी की होगी घोषणा
1 min read
Share this
नई दिल्ली। केंद्र सरकार की अनुमति मिलने के बाद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने देश में 3 मई 2026 को आयोजित NEET (UG) 2026 की परीक्षा को रद किये जाने की घोषणा कर दी। इस घोषणा के साथ ही परीक्षा को फिर से आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया है, जिसकी सूचना एनटीए जल्द ही घोषित करेगा।
प्राप्त समाचारों के अनुसार महाराष्ट्र के नासिक में नीट पेपर लीक होने के मामला सामने के बाद इसके तार महाराष्ट्र ,हरियाणा राजस्थान और उत्तराखंड से जुड़े होने के बाद केंद्र सरकार की अनुमति मिलने के बाद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने अहम फैसला लेते हुए 3 मई 2026 को संपन्न हुई नीट यूजी की परीक्षा को रद्द कर पुन: फिर से आयोजित किये जाने का निर्णय लिया।इस बार पूरे देश में नीट की परीक्षा में 22.79 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे।
मई को नीट यूजी परीक्षा होने के चार दिन बाद 7 मई को एनटीए को इसके पेपर लीक से जुड़े कुछ इनपुट मिले थे। 8 मई को इनके सत्यापन व कार्रवाई के लिए इन्हें केंद्रीय एजेंसियों को सौंप दिया गया था। राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) के खुलासे के बाद नीट यूजी 2026 परीक्षा के पेपर लीक का शक और गहरा गया था। राजस्थान पुलिस एसओजी ने सोमवार को बताया था कि नीट यूजी परीक्षा से 15 से 1 महीने पहले से एक गैस पेपर नीट अभ्यर्थियों के बीच सर्कुलेट हो रहा था। इस गेस पेपर में करीब 410 सवाल हैं जिसमें से 120 सवाल नीट एग्जाम के केमिस्ट्री सेक्शन में हूबहू आए हैं। पूरे मैच होते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि 720 में से 600 अंक के प्रश्न गेस पेपर से आए थे जो पहले ही स्टूडेंट्स के पास पहुंच चुका था।
नीट पैपर लीक मामले में भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया और पूरा मामला सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) को सौंपा जाएगा, ताकि इसमें लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जा सके। इस जांच में NTA, CBI को पूरा सहयोग करेगी और जांच के लिए जरूरी सभी सामग्री, रिकॉर्ड और सहायता उपलब्ध कराएगी। दुबारा परीक्षा के लिए किसी भी नए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी, और न ही कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क लिया जाएगा। इसके अलावा, जो शुल्क पहले जमा किया जा चुका है, वह छात्रों को वापस कर दिया जाएगा
इस बार परीक्षा NTA अपने आंतरिक संसाधनों का उपयोग करके दोबारा आयोजित करेगी। इसके अलावा दुबारा होने वाली परीक्षा को लेकर आगे की सूचनाएं, आने वाले दिनों में आधिकारिक माध्यमों से जारी किए जाएंगे।
