सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत
1 min read
Share this
दुर्ग। मंगलवार की दोपहर में जिले के कुम्हारी खपरी गांव स्थित एक मकान में एकाएक जोरदार गैस सिलेंडर विस्फोट में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई मृतकों में तीन वरिष्ठ सदस्यों के साथ एक मासूम भी शामिल है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन अग्निशमन की टीम घटनास्थल पर पहुंची।
घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार यह मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है जहां कुम्हारी के खपरी गांव के एक मकान में अचानक तेज धमाके के साथ गैस सिलेंडर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि घर में आग तेजी से फैल गई। आग की लपटों ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। घर के अंदर मौजूद परिवार के सदस्य बाहर निकल नहीं सके और जिंदा जल गए।मृतकों में तीन बड़े और एक करीब चार साल का बच्चा शामिलहै।
धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया था। काफी मशक्कत के बाद घर के अंदर से चार लोगों के शव बरामद किए गए हैं। ।
