लक्ष्य ज्वेलर्स में एक करोड के सोने-चांदी के जेवरात पार

1 min read
Share this

रायपुर। खम्हारडीह इलाके में स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात में अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए वहां से करीब एक करोड रुपए के सोने-चांदी के जेवरात पार कर फरार हो गए। फिलहाल खम्हारडीह पुलिस दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे चोर लक्ष्य ज्वेलर्स शॉप में घुसे और डिस्प्ले काउंटर में रखे कीमती आभूषण चोरी कर फरार हो गए। रविवार को दुकान बंद होने के कारण कारोबारी को घटना की जानकारी नहीं मिल सकी। सोमवार सुबह दुकान खोलने पर चोरी का खुलासा हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही खम्हारडीह थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।