नए पर्यटन केंद्र के रूप में उभर रहा मावली हिल्स, वॉटर एडवेंचर भी शुरू
1 min read
Share this
रायपुर। प्रकृति के अप्रतिम सौंदर्य से भरपूर कांकेर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। जिले में भानुप्रतापपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुल्ला के पिच्चेकट्टा जलाशय को नए वॉटर एडवेंचर के रूप में विकसित किया जा रहा है। सांसद श्री भोजराज नाग ने यहां मावली हिल्स के नाम से विकसित किए गए नए वॉटर एडवेंचर का शुभारंभ किया। विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी भी इस दौरान उपस्थित थीं।

सांसद भोजराज नाग ने वाटर एडवेंचर का शुभारंभ करते हुए कहा कि कांकेर जिले में पिच्चेकट्टा जैसे सैकड़ों पिकनिक स्पॉट हैं। लेकिन पिछले कई दशकों तक माओवादी आतंक के चलते यहां के पर्यटन केंद्रों का विकास नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि पहले बस्तर की पहचान गोला-बारूद से होती थी, अब यह पर्यटन केंद्र के तौर पर जाना जाएगा। श्री नाग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की दृढ़ इच्छाशक्ति से नक्सलवाद खत्म हो गया है।
भानुप्रतापपुर की विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी ने इस मौके पर कहा कि पिच्चेकट्टा जलाशय प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण है। सैलानियों की आवाजाही बढऩे से स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, जिला पंचायत सदस्य श्री देवेंद्र टेकाम, श्री निखिल सिंह राठौर, जनपद सदस्य श्री विष्णु कचलाम और जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी सहित जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।
