मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री के प्रति किया आभार व्यक्त

1 min read
Share this

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा Prevention of Insults to National Honour Act, 1971, में संशोधन प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ को राष्ट्रीय गान के समान वैधानिक संरक्षण प्रदान किया जाना हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह  केवल एक कानूनी निर्णय नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना, स्वतंत्रता संग्राम की विरासत और राष्ट्रभक्ति की भावना को सम्मान देने का संकल्प है। ‘वंदे मातरम्’ ने आज़ादी की लड़ाई में करोड़ों देशवासियों को प्रेरित किया था और आज भी यह हर भारतीय के मन में मातृभूमि के प्रति समर्पण, सेवा और गौरव की भावना जगाता है।

इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी का हार्दिक आभार।