May 4, 2026

बस्तर संभाग के सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी

1 min read
Share this

जगदलपुर। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों सहित बस्तर संभाग के सभी जिलों सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाडा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर जिले के लिए सोमवार की सुबह यलो अलर्ट जारी किया है।
जारी यलो अलर्ट का असर बस्तर संभााग मुख्यालय सहित अन्य जिलों में सोमवार सुबह से ही घने बादल छाये हुए हैं, बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इसका मतलब यह है कि इन जिलों में आकाशीय बिजली और अचानक तेज हवा चलने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह भी दी गई है। सप्ताह के पहले दिन सोमवार सुबह मौसम में आए बदलाव से गर्मी से राहत मिली है।