पूर्व नगर पालिका सभापति हरदीप अंग्रेजी शराब परिवहन करते गिरफ्तार, आठ अन्य भी

1 min read
Share this

महासमुंद। बसना, पटेवा और पिथौरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 95.420 लीटर अवैध शराब जब्त की है। इस दौरान 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक कार सहित करीब 5 लाख 32 हजार रुपये की संपत्ति भी जब्त की गई है। बसना क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी कर कार क्रमांक सीजी 06 जी जेड 2093 को रोका तलाशी में 27 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। कार में सवार पूर्व नगर पालिका सभापति हरदीप सिंह रैना, गोविंद मिश्रा और मकरध्वज कोडाकू को मौके पर गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।्र
वहीं बसना थाना क्षेत्र के ग्राम गढफ़ुलझर और नगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए रामबाई महिलांगे, रज्जु गेनड्रे और कृष्ण महिलाने को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 45 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। पटेवा थाना क्षेत्र में रूखमणी लहरे को गिरफ्तार कर 20 लीटर महुआ शराब और बनाने के उपकरण जब्त किए गए।
पिथौरा में लोकनाथ जल्छत्री को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3.420 लीटर अंग्रेजी और देशी शराब जब्त की गई। सभी मामलों में आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार यह पूरी कार्रवाई संवाद व्हाट्सएप हेल्प डेस्क पर मिली सूचना के आधार पर की गई।