देऊरगांव स्कूल में 10वीं-12वीं का परीक्षा परिणाम 100 फीसदी
1 min read
Share this
बेमेतरा। जिले के विकासखंड साजा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देऊरगांव में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम इस वर्ष 100 प्रतिशत रहा है। प्रभारी प्राचार्य भाव सिंह नेताम ने बताया कि शिक्षकों के समन्वय और विद्यार्थियों के प्रयास से यह परिणाम प्राप्त हुआ। विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, कक्षा 10वीं में कुल 51 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे और सभी उत्तीर्ण हुए। इनमें 16 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 33 द्वितीय श्रेणी और 2 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कक्षा 10वीं में लुकेश्वरी सिन्हा ने 88.67 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। लाकेश्वरी 88.10 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि हेमा 78.57 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।
कक्षा 12वीं में 36 विद्यार्थी पंजीकृत थे और सभी उत्तीर्ण हुए। इनमें 19 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी तथा 17 द्वितीय श्रेणी में शामिल रहे। कक्षा 12वीं में प्रिया निषाद ने 83.87 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। निशा 79.80 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय और पूजा 75.40 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।
