कार्य में लापरवाही बरतने पर पद से हटाया गया आवास मित्र

1 min read
Share this

गौरेला पेंड्रा मरवाही। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर आवास मित्र को पद से पृथक कर दिया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गौरेला द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि ग्राम पंचायत लालपुर में कार्यरत आवास मित्र श्री हेतराम राठौर को आवास निर्माण कार्य में प्रगति नहीं लाने के कारण कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था। साथ ही समीक्षा बैठक में भी बार बार निर्देश देने के बावजूद कार्य में अपेक्षित प्रगति परिलक्षित नहीं होने के कारण उन्हें आवास मित्र के पद से पृथक किया गया है।