कांकेर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो युवकों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
1 min read
Share this
कांकेर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो युवकों ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कांकेर जिले में एक ही दिन दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में सिरसेर गांव में 28 वर्षीय विजय नेताम ने घर में अकेले रहते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। और पखांजुर थाना क्षेत्र के परतापुर गांव में 19 वर्षीय सहदेव दास ने जंगल में आम के पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद मर्ग कायम कर जांच कर रही है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
कांकेर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिरसेर गांव निवासी विजय नेताम (28 वर्ष) ने आत्महत्या की। उस समय घर में कोई नहीं था। विजय ने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। परिजन जब घर लौटे तो उसे घर में नहीं देखा। उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जब परिजनों ने कमरे में देखा तो विजय फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्यवाही कर रही है।
एक अन्य घटना पखांजुर थाना क्षेत्र के ग्राम परतापुर की है। यहां रहने वाला सहदेव दास (19 वर्ष) अपने घर से बिना परिजनों को बताए निकल गया। शाम तक जब सहदेव घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। घर से कुछ दूरी पर स्थित जंगल में एक आम के पेड़ पर सहदेव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है। दोनों ही मामलों में आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
कांकेर जिले में एक ही दिन दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सिरसेर गांव में 28 वर्षीय विजय नेताम ने घर में अकेले रहते हुए और पखांजुर थाना क्षेत्र के परतापुर गांव में 19 वर्षीय सहदेव दास ने जंगल में आम के पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
