April 27, 2026

ग्रामीणाें ने पुश्तैनी जमीन पर सरकारी निर्माण कार्य पर रोक लगाने साैंपा ज्ञापन

1 min read
Share this

दंतेवाड़ा। जिले के ग्राम पंचायत हारम के ग्रामीणों में उस समय भारी नाराजगी देखने को मिली, जब उनकी पुश्तैनी जमीन पर कथित तौर पर बिना अनुमति सरकारी भवनों का निर्माण शुरू कर दिया गया। इसी मामले को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण आज सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन से तत्काल निर्माण कार्य पर रोक लगाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि, खसरा नंबर 167 की जमीन पर बिना किसी पूर्व सूचना और बिना ग्राम सभा की सहमति के निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने पंचायत के सरपंच पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, उनकी जमीन को गलत तरीके से प्रशासन को सौंप दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि यह जमीन केवल खेती या निवास के लिए ही नहीं, बल्कि उनकी आस्था का केंद्र भी है। यहां वर्षों से पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजन होते आ रहे हैं। ऐसे में इस स्थल पर निर्माण कार्य से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से तत्काल निर्माण कार्य पर रोक लगाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। इस संबंध में प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।