April 25, 2026

महंत कालेज के पुरस्कार वितरण समारोह में कुलपति डॉ. शुक्ल ने कहा हमारी शिक्षा सबसे पहले देश के लिए है

1 min read
Share this

00 अब के युवाओं को अपनी ऊर्जा बचाकर रखने की जरूरत है – छाबड़ा
रायपुर। महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय में आज पुररस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सच्चिदानंद शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। शिक्षा प्रचारक समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी एवं सचिव अनिल तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप मे मौजूद थे।

महंत कालेज के पुरस्कार वितरण समारोह में कुलपति डॉ. शुक्ल ने कहा हमारी शिक्षा सबसे पहले देश के लिए है कार्यक्रम के आरंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवशीश मुखर्जी ने संस्थान के विद्यार्थियों की उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि महंत लक्ष्मीनारायण महाविद्यालय के छात्रों ने अकादमिक गतिविधियों के साथ ही खेलकूद और अन्य गतिविधियों में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर शानदार सफलता हासिल की है तथा इस वर्ष खेलो इंडिया में कराटे पर गोल्ड मैडल भी महाविद्यालय के छात्र ने हासिल किया। कुलपति डॉ शुक्ला ने युवाओं से कहा कि अभी जनरेशन गैप की सीमा 24 वर्ष से घटकर आठ वर्ष रह गई है, इसलिए अब नए संस्थानों में शिक्षक और छात्रों के बीच विचारों का अंतर बहुत कम रह गया है। उन्होंने अगले सत्र से पाँच वर्ष का एकीकृत पाठ्यक्रम बीसीए-एलएलबी शुरू करने कि घोषणा ही की । साथ ही विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए इनोवेशन आइडिया की पहल भी अब सभी महाविद्यालयों तक की जाएगी।
अध्यक्षता करते हुए छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने कहा कि अब के युवाओं को अपनी ऊर्जा बचाकर रखने की जरूरत है, क्योंकि मोहाइल और रील में उनका बहुत सा समय गुजर जाता है। उन्होंने खेल तथा अन्य गतिविधियों में सफल होने वाले महंत कालेज के छात्रों की भरपूर सराहना भी की।

महंत कालेज के पुरस्कार वितरण समारोह में कुलपति डॉ. शुक्ल ने कहा हमारी शिक्षा सबसे पहले देश के लिए है शिक्षा प्रचारक समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी ने कहा कि महंत कालेज के छात्रों ने लगातार शिक्षण के अतिरिक्त अन्य गतिविधियों में राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल अकरके प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि छात्रों की उपलब्धियों को देखते हुए शिक्षा प्रचारक समिति ने अगले सत्र से विश्वविद्यालय की प्राविण्य सूची में स्थान बनाने वाले महंत कालेज के छात्रों को 11,111 रुपये का नकद पुरस्कार देने का निर्णय लिया है। कुल 271 छात्र छात्राओं को पुरुस्कार वितरण किये गए इस समारोह में खेलकूद, एनएसएस, एनसीसी सहित अन्य वर्गों केसफल छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए गए। वहीं सभी आमंत्रित अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक डॉ किरण अग्रवाल ने किया।