उप मुख्यमंत्री साव ने आक्रोश महिला पदयात्रा की अंतिम तैयारियों का निरीक्षण किया
1 min read
Share this
रायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज सुबह सुभाष स्टेडियम और बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचकर जन आक्रोश महिला पदयात्रा की अंतिम तैयारियों का निरीक्षण किया।
इस दौरान श्री साव ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से मंच, बैठक व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समय पर और सुचारू रूप से पूर्ण की जाएं, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कांग्रेस एवं इंडी गठबंधन पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि उनके रवैये ने देश की आधी आबादी के साथ अन्याय किया है। उन्होंने महिला आरक्षण बिल में संशोधन के विरोध पर कहा कि नारी सशक्तिकरण की बात करने वाले ये दल व्यवहार में महिलाओं के अधिकारों को कमजोर करने का कार्य कर रहे हैं, जिसे देश की मातृशक्ति कभी स्वीकार नहीं करेगी।
इस दौरान मंत्री श्री केदार कश्यप, मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब, भाजपा महामंत्री श्री यशवंत जैन सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
