ईरान ने आंशिक रूप से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए खोला हवाई क्षेत्र
1 min read
Share this
तेहरान। ईरान की सरकारी न्यूज़ एजेंसी आईआरएनए ने जानकारी देते हुए बताया कि ईरान का हवाई क्षेत्र आंशिक रूप से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए खुल गया है।28 फ़रवरी से अमेरिका-इजराइल हमलों के बाद से ईरान ने सुरक्षा के चलते इसे बंद कर दिया था।
ईरान के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने नोटिस जारी कर बताया है कि हवाई क्षेत्र और कुछ हवाई अड्डे फिर से खोले गए हैं और उड़ानें धीरे-धीरे शुरू होंगी।न्यूज़ एजेंसी आईआरएनए ने कहा कि देश के पूर्वी हिस्से का हवाई मार्ग अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए खुला है। मध्य पूर्व संकट की वजह से कई फ़्लाइट्स रद्द करनी पड़ी और यात्रियों के लिए परेशानी बनी रही।
