अक्षय तृतीया पर छत्तीसगढ़ में गठित होगा मंदिर महासंघ

1 min read
Share this

रायपुर। 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ में मंदिर महासंघ का गठन किया जाएगा। यह बात गठित होने वाले महासंघ के संयोजक मदन मोहन उपाध्याय और हिन्दू जनजागृति समिति के समन्वयक हेमंत कानस्कर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि यह महासंघ मंदिरों में दर्शनार्थी श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड लागू करेगा। साथ ही मंदिरों को सरकारीकरण से मुक्त कराने, मंदिरों की जमीन पर कब्जे के खिलाफ काम करेगा। महासंघ मंदिरों की सुरक्षा एवं पुजारियों का संगठन, मंदिरों की संपर्क यंत्रणा, आपसी समन्वय, मंदिरों की समस्याए, मंदिर सनातन धर्म प्रचार के केंद्र बने इस उद्देश्य से भी काम करेगा।