April 19, 2026

बिहार के नये सम्राट चौधरी ने सम्हाली सूबे की बागडोर

1 min read

Patna, Apr 15 (ANI): Newly sworn-in Bihar Chief Minister Samrat Choudhary and Deputy Chief Ministers Vijay Kumar Choudhary and Bijendra Prasad Yadav after taking oath during a swearing-in ceremony held at Raj Bhavan, in Patna on Wednesday. CMO Bihar/ANI Photo

Share this

*सम्राट के विजय,बिजेंद्र ने उपमुख्यमंत्री पद की ली शपथ*

पटना। बुधवार की सुबह 11बजे शपथ लेते ही सम्राट चौधरी बिहार सूबे के 24 सम्राट बन गये और भाजपा के पहले मुख्यमंत्री पद पर उनकी ताजपोशी होते ही यह सेहरा उनके माथे पर बंधा।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर) सैयद अता हसनैन ने सम्राट चौधरी को  लोक भवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। उनके साथ ही कुमार चौधरी व बिजेंद्र प्रसाद यादव ने मंत्री पद की शपथ ली। याने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान,महाराष्ट्र,ओड़िशा में भाजपा ने 1+2 की नीति यहां भी अपनाई है।

शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान, जेपी नड्डा, गिरिराज सिंह व लोजपा (रा) प्रमुख् व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी मौजूद थे। इनके अलावा मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत व विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह के अतिरिक्त सरकार के सभी वरिष्ठ अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद थे।शपथ ग्रहण समारोह से पहले सम्राट चौधरी ने राजवंशी नगर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद वह सीधे लोकभवन पहुंचे ।

शपथ ग्रहण के पश्चात मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सचिवालय पहुंचे जहां उन्होंने आला अफसरों की बैठक ली। बैठक में  मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत व विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह के अतिरिक्त सरकार के सभी वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल हुए।