आपरेशन मुस्कान: गुम इंसान को दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा
1 min read
Share this
कोंड़ागांव। जिले के थाना माकड़ी में प्रार्थी रतनलाल मरकाम पिता अगनुराम मरकाम निवासी सोहंगा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी पुत्री कु. पिंकी मरकाम पिता रतनलाल मरकाम निवासी सोहंगा जो कि 31 मार्च 2026 को घर में किसी को बिना बताये कही चली गई है। रिपोर्ट पर थाना माकड़ी में गुम इंसान क्रमांक 03/2026 6 अप्रेल2026 को पंजीबद्ध कर जांच पता तलाश में लिया गया था।
थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में गुम इंसान का लगातार पता तलाश किया जा रहा था। पता तलाश दौरान गुम इंसान पिंकी मरकाम को कोण्डागांव बाजारपारा में दस्तयाब कर थाना लाकर उसके परिजन को सुपुर्दनामें पर दिया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक ज्ञानेन्द्रसिंह चौहान, महिला प्रधान आरक्षक शांति ध्रुव, प्रधान आरक्षक निर्मल मण्डावी का योगदान रहा ।
