April 20, 2026

आपत्तिजनक तस्वीरें-मैसेज वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

1 min read
Share this

कांकेर। जिले की चारामा पुलिस ने आपत्तिजनक तस्वीरें और मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी मुकेश ठाकुर (30) निवासी धनगांव, बालोद को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से मैसेज फैलाए थे ।पुलिसद्वारा चारामा थाना में कार्यवाही उपरांत आज शुक्रवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीडि़ता की बहन ने 25 मार्च को चारामा थाने में दर्ज शिकायत में बताया गया कि 24 और 25 मार्च 2026 को उसके बहनोई मुकेश ठाकुर ने अपने मोबाइल नंबर से कई इंस्टाग्राम आईडी बनाईं। इन आईडी और व्हाट्सएप ग्रुप का इस्तेमाल कर उसने पीडि़ता की आपत्तिजनक तस्वीरें और मैसेज वायरल किए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 79, 75, 238, 319 बीएनएस और आईटी एक्ट की धारा 67 (ए), 66 (डी), 66 (ई) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के बाद से आरोपी मुकेश ठाकुर फरार था, जिसकी तलाश कर पकडऩे के बाद पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने बदनाम करने की नीयत से इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक तस्वीरें और मैसेज वायरल किए थे। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।