May 3, 2026

श्रीहनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मंत्री कश्यप हुए शामिल

1 min read
Share this

जगदलपुर। बस्तर सांसद महेश कश्यप के निवास ग्राम कुम्हरावंण्ड झरनीगुड़ा में आयोजित श्रीराम भक्त श्रीहनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मंगलवार को छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री केदार कश्यप शामिल हुए। कार्यक्रम के प्रथम दिवस मंत्री केदार कश्यप ने मंडपाच्छादन एवं अभिषेक में भाग लेकर पवनपुत्र हनुमान की विधिवत पूजा अर्चना की तथा प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि एवं कश्यप परिवार के मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान उन्होंने सांसद महेश कश्यप, कश्यप परिवार एवं ग्रामीणजनों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।